फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की जनरल हाऊस बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में विकास कार्य न होने से दुखी पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन

निगम कमिश्नर और मेयर से नहीं मिला सही जवाब, फर्श पर बैठे पार्षद
चार माह बाद हुई नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
करीब चार माह बाद बुधवार को नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस, आजाद, अकाली-भाजपा पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल, मेयर बलवंत राय नाथ, सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, डिप्टी मेयर गुरिंदर पाल कौर मांगट के अलावा त्रिवेणी कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान वार्ड में विकास कार्य न होने से दुखी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने निगम कमिश्नर और मेयर से जवाब भी मांगा। सही जवाब न मिलने से गुस्साए अकाली-भाजपा और आजाद पार्षद एक साथ कुसी छोड़ते फर्श पर बैठकर हंगामा करने लगे।
बैठक के दौरान लगभग सभी कांग्रेसी पार्षदों ने चुप्पी साध ली। वार्ड नंबर 2 के कांग्रेस पार्षद मलकीत सिंह गिल्ल ने दो दिन पहले मेयर बलवंत राय, कमिश्नर संयम अग्रवाल पर वार्ड में विकास कार्य न करवाने के अलावा भेदभाव का आरोप लगाते बैठक का बहिष्कार किया था। इस दौरान गुस्साए पार्षदों को मेयर बलवंत रायनाथ ने मनाते हुए साढ़े 38 करोड़ के 39 एजेंडों को हंगामे के बीच पास करवाया गया। निगम प्रशासन से नाराज चल रहे पार्षद मलकीत सिंह गिल्ल बैठक में शामिल नहीं हुए। वार्ड 41 की महिला भाजपा पार्षद अंजना रानी भी वार्ड कार्य न होने से काफी दुखी थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर बलवंत राय नाथ को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के प्रति अवगत करवाया था। उन्होंने कहा था कि अगर वार्ड में कार्य न शुरू किया गया तो वे बैठक का बहिष्कार करेंगी। उक्त मीटिंग के शुरू होने से पहले अकाली भाजपा पार्षदों ने गुप्त बैठक कर एकजुट होने का फैसला किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा अन्य अकाली भाजपा पार्षद शामिल थे। जनरल हाउस की बैठक में संगुआना बस्ती की समस्या गिना रही पार्षद संतोष महंत ने कहा कि कई महीने बीत गए लेकिन वार्ड में किसी भी तरह का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस तरह एमसी छिंदर कौर, अंजना रानी, गुरसेवक सिंह मान, हरविंदर शर्मा, निर्मल संधू, बलजीत सिंह ने कहा कि त्रिवेणी कंपनी व सीवरेज बोर्ड की आपसी लड़ाई का नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अन्य सभी पार्षदों ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए जारी होने वाले फंड में भेदभाव किया जा रहा है। उक्त सभी वार्ड पार्षदों ने वार्डों की समस्या हल नहीं होने पर नगर निगम मेयर बलवंत राय नाथ, निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल और निगम अधिकारियों से जवाब जवाब मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीवरेज-पानी प्रोजेक्ट पर काम रही त्रिवेणी कंपनी की ओर से समस्याओं का समय पर समाधान न करने को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान मेयर बलवंत राय नाथ, कमिश्नर संयम अग्रवाल के अलावा त्रिवेणी कंपनी के अलावा जेआईटीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिअद पार्षद गुरसेवक सिंह मान उनके इलाके में त्रिवेणी कंपनी की ओर से सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त न करने पर अधिकारियों से सवाल जवाब किया। इसके अलावा पार्षद सुखविंदर कौर ने भी स्वच्छ भारत अभियान के कच्चे मुलाजिमों की ओर से हाजिरी में गड़बड़ी, अवैध इमारतों पर कार्रवाई, छप्पड़ पर कब्जे करने जैसे मुद्दों पर जवाब सवाल किया। पार्षदों ने अतिक्रमण के नाम पर निगम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निगम बार-बार अतिक्रमण हटाने की बात करता आ रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें