फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो का सांसद बिट्टू के खिलाफ हल्ला बोल पोल खोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिट्टू के खिलाफ हल्ला बोल पोल खोल अभियान
विज्ञापन

भाजपाइयों का प्रदर्शन देख सांसद ने बदला अपना रूट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर में होर्डिंग के माध्यम से विकास के दावे कर रहे सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हल्ला बोल पोल खोल अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपाइयों को पता चला कि सांसद बिट्टू आरती चौक के पास गुजरने वाले है, तो वे हाथों में झुनझुने लेकर खड़े हो गए। लगभग आधे घंटे बाद सांसद बिट्टू आरती चौक पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि भाजपा नेता विरोध जता रहे हैं। इसके बाद उनके काफिले का रूट बदल दिया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि वह डोर टू डोर प्रचार कर बिट्टू के विकास की पोल खोलेंगे।
भाजपा नेता कमल चेटली ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने दावा किया था कि हर घर में नौकरी देंगे और युवाओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे। कांग्रेस को सत्ता का सुख भोगते हुए दो साल से ज्यादा समय हो चुका है, अभी तक सिर्फ सांसद बिट्टू के भाई को नौकरी मिली है। वही स्मार्ट फोन देने के नाम पर सरकार पलट गई है। कांग्रेस के झूठे दावों की पोल खोलने के लिए यह मुुहिम शुरू की गई है। सांसद बिट्टू के कार्यकाल में शहर को एक भी प्रोजेक्ट नहीं मिला है, जो भी प्रोजेक्ट अभी चल रहे है। वह सभी भाजपा की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इज्जत बचाने को कांग्रेसी वर्करों को अकाली बता कर रहे शामिल : शिवालिक
लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल देहाती प्रधान दर्शन सिंह शिवालिक ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले दिनों सांसद रवनीत बिट्टू ने गांव झमेड़ी में कुछ अकाली वर्करों को कांग्रेस में शामिल करने का प्रचार किया गया है, जबकि असलियत यह है कि कोई अकाली वर्कर नहीं था। सिर्फ पब्लिक स्टंट के लिए कांग्रेसी वर्करों को ही सिरोपा देकर कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर यूथ विंग कोर कमेटी सदस्य हरप्रीत सिंह शिवालिक, रत्न सिंह कमालपुरी, बलवंत सिंह, चमकौर सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें