फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350वां शहीदी दिवस समारोह: गुजरात के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्यभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पंजाब के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अरोड़ा ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए जा रहे महीनेभर चलने वाले राज्यव्यापी यादगारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शहादत सिख इतिहास में भारत की धर्मनिरपेक्ष परंपरा का नींव-पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सौंद ने इन कार्यक्रमों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस पूरे देश के लिए गुरु साहिब द्वारा दर्शाए गए न्याय, बलिदान और सत्य के आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें