रोपड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिले के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया है। उद्घाटन श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया। हलके के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ समेत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज के अलावा अकाली दल व भाजपा के स्थानीय नेत मोजूद रहे।
इस दौरान चंदूमाजरा ने कहा कि वह इस सेवा केंद्र के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी मांग पूरी की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा केन्द्र कहीं और जा रहा था पर विदेश मंत्री ने रोपड़ को यह सुविधा देकर बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि इससे उनके लोकसभा हलके के लोगो को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खुलने से लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। रोपड़ के अलावा,चमकौर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, बलाचौर, नवांशहर ओर खरड़ के बड़े हिस्से को भी फायदा मिलेगा। चंदूमाजरा ने दावा किया कि इस केन्द्र के खुलने से तीन दिन में लोगो को घर बेठे पासपोर्ट मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के घर तक पासपोर्ट पहुंचाने की जिमेंवारी ले ली है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज ने बताया कि यहां नए पासपोर्ट बनेंगे और रेन्यू भी किए जाएंगे। यहां गुम होने वाले और अन्य कंपलेंट के नहीं होगें। उन्होंने कहा कि यहां पर शुरूआत में 10 अपायंटमेंट रोज की जायेगी तथा आने वाले समय में इसे बढा कर 100 किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट संबंधी सारा काम यहां से होकर चंडीगढ़ में जाएगा ओर वहां से पुलिस वेरीफिकेशन होने के तीन दिन के बाद पासपोर्ट लोगों को मिल जाएगा।