बरनाला में स्वाइन फ्लू से अब तक चार मौतें
बरनाला। शहर में स्वाइन फ्लू लोगों को डराना शुरू कर दिया है। अब तक 3 महिला व एक पुरुष की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पहली मौत गांव गहिल के नौजवान मंदिर सिंह की हुई। इसके बाद हंडिआया के वार्ड नंबर 9 में जसवंत कौर की स्वाइन फ्लू का शिकार बनीं। गांव धनेर की बलवंत कौर की हुई और राही बस्ती में एक महिला की स्वाइन फलू से मौत हो चुकी है। सिविल अस्पताल के डॉ. एसएमओ जसवीर औलख व मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वाइन फ्लू में बुखार, तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, तेज सिरदर्द होना, 6 खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण हैं। खांसते व झींकते समय मुंह पर रुमाल रखे। हाथों को साबुन से धोएं। फ्लू के लक्षण पर मास्क पहन घर में ही रहें, हाथ मिलाने से बचें।