फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधति खबर----सांसद खालसा को ढूंढने पर रखा लाख रुपए का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खालसा को ढूंढने पर रखा लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। आप से निष्कासित किए गए लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा को ढूंढने के लिए हाथों में सांसद के नाम की तख्तियां लेकर हलके के लोग दिल्ली पहुंच गए हैं और इस संदर्भ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने इसे सियासत की उपज बताया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के अलावा नौ हलकों खन्ना, समराला, पायल, साहनेवाल, रायकोट और अमरगढ़ से लोगों ने दिल्ली पहुंचकर हरिंदर सिंह खालसा को ढूंढकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है। सांसद हरिंदर सिंह खालसा पर आरोप हैं कि वह जीतने के बाद कभी हलके में नहीं आए और ना ही संसद में कभी हलके के मुद्दों को उठाया गया है। दिसंबर में संसद में 2018 का आखिरी सैशन होने के कारण वह इस लिए दिल्ली आए हैं कि यहां भी शायद खालसा उन्हें मिल जाएं किंतु वह नहीं मिले। उधर, हलका वासियों की तरफ से खालसा को दिल्ली में तलाशने का मामला पूरे हलके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिक्रयोग्य है कि खालसा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में हलका फतेहगढ़ साहिब (आरक्षित क्षेत्र) से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर साधु सिंह धर्मसोत को 55144 वोटों के साथ हराया था। चुनाव जीतने के बाद अपने अड़ियल रवैये तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों कारण उन्हें पार्टी से निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


सियासी पार्टियों की साजिश है-खालसा
संपर्क करने पर सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि वह अकसर हलके के लोगों में रहते हैं और संसद में भी हिस्सा लेते हैं। मैं जो भी काम करता हूं उसको अपने सोशल मीडिया पर डाल देता हूं जिसको कोई भी देख सकता है। मुझे ढूंढने की चाल सियास्त से प्रेरित है। उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-19जीबीजीपी05- दिल्ली संसद के बाहर सांसद हरिंदर सिंह खाला को ढूंढते हुए लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें