फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घरों की वोट दूसरे गांव से जोड़ीं, शिअद में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-1
10 घरों की वोट दूसरे गांव से जोड़ीं, चार माह बाद भी कार्रवाई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/मडी गोबिंदगढ़। विधानसभा हलका अमलोह के गांव सालाणा जीवन सिंह वाला की वार्ड बंदी दौरान 10 घरों की 43 वोटों दूसरे गांव सलाणा दारा सिंह वाला में तबदील करने पर शिरोमणि अकाली दल में रोष है। वहीं अकाली नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की तौहीन करार दिया है और धक्केशाही के आरोप भी लगाए हैं। शिरोमणि अकाली दल हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने बताया कि सरकारी शह पर प्रशासन ने गांव सलाणा जीवन सिंह वाला के 10 घरों की 43 वोटें दूसरे गांव सलाणा दारा सिंह वाला में तबदीत कर दीं हैं जबकि 2017 के विधानसभा चुनावों में जीवन सिंह वाला वासियों ने अपने गांव में ही वोटें डालीं थीं। ऐसा ब्लाक समिति चुनावों में भो हो चुका है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर चार महीने पहले भी वह जिला फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लो व एसडीएम अमलोह को मिले थे, जहां एसडीएम ने पंचायती चुनावों से पहले उक्त 10 घरों की वोट गांव जीवन सिंह वाला में तबदील करने का भरोसा दिया था। किंतु हैरत की बात है कि चार महीने बीतने के बाद भी इन दस घरों की 43 वोट इस गांव में तबदील नहीं की और एसडीएम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं इन 10 घरों ने प्रशासन में कोई भी सुनवाई ना होने के कारण इन पंचायती चुनाव का बायकाट करने का फैसला लिया गया है। वहीं राजू खन्ना ने कहा है कि गांवों की वार्डबंदी के समय कांग्रेस की ओर से धक्केशाही की जा रही है। एसडीएम अमलोह आनंद सागर ने कहा कि भले ही लोगों द्वारा उनके पास अपना एतराज जताया गया है किंतु वोट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 19जीबीजीपी01- अमलोह के गांव सलाणा जीवन वाला के निवासी काटी गई वोटों के बारे जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें