रिमझिम बारिश से पारा लुढ़का
अगले दो दिन में हल्की बरसात होने की संभावना: मौसम विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले में मंगलवार को रिमझिम बारिश होने से एकदम मौसम में बदलाव आ गया और पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले दिनों में कोहरा पडे़गा ।
मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम21 डिग्री तक रिकार्ड किया गया । उन्होंने बताया कि बुधवार और वीरवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस के अलावा आने वाले दिनों में लगातार कोहरा पडे़गा। जिस का असर सीधे तौर पर गेहूं की फसल पर पडेगा। पारा एकदम लुढ़क जाने से ठंड बढ़ गई। मिनी सचिवालय में ठंड के कारण काम करवाने वाले के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम ही रही ।
अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने और कोहरा पड़ने की संभावना से किसान खुश हैं। किसान जोगिंदर सिंह का कहना था कि गेहूं की फसल को जितनी ज्यादा ठंडक मिलेगी, उतनी ही ज्यादा पैदावार होगी और का दाना भी अच्छा होगा। किसान ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में लगातार कोहरा पड़ जाए तो गेहूं की फसल का झाड़ भी ज्यादा होगा।