जिला प्रशासन की तरफ से वीरवार को स्थानीय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला प्रशासन के अधिकारियों और सियासी पार्टियों के नेता की उपस्थिति में आने वाली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अमले की तैनाती की दूसरी समीक्षा की गई। इसमें जनरल चुनाव आर्ब्जवर दिनेश कुमार, प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, देव राज देव, शीश नाथ, टीएन वेंकटेश और डीसी वरिंदर कुमार शर्मा और एडीसी राहुल चाबा मौजूद थे।
केंद्र और राज्य सरकार, बैंकों और सार्वजनिक पर लगभग बीस हजार कर्मचारियों की तैनाती के लिए यह समीक्षा आयोजित की गई, जिन्हें चुनाव के दौरान कई ड्यूटियां सौंपी गई हैं। चुनाव में जरूरत के अनुसार मुलाजिमों को काउंटिंग, पोलिंग और सहायक स्टाफ की तरफ से माइक्रो आब्जर्वर के तौर पर सेवा लेने के लिए भी ड्यूटी लगाई गई है।
चुनाव के दौरान कई कर्मचारियों को प्रीजाइडिंग अफसर, पोलिंग अफसर के तौर पर तैनात किया गया है और दस मार्च को होने वाली गिनती के लिए स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। डीसी ने बताया कि जिले में पोलिंग स्टाफ और रिटर्निंग अफसर के सहायक स्टाफ सहित बीस हजार के करीब मुलाजिम चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना में चुनाव को सुचारु ढंग के साथ करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।