चरन छोह समारोह से पहले निकाला नगर कीर्तन
20 फरवरी से 31 मार्च तक होंगे धार्मिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
6वीं पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के वचनों से बसी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी गुरु की नगरी से रविवरा को नगर कीर्तन का आयोजन किया। नगर कीर्तन 20 फरवरी से शुरू होने 40 दिवसीय चरन छोह समारोहों को समर्पित था।
नगर कीर्तन की शुरुआत पूरे खालसाई शानो शौकत से की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को फूलों से सजी पालकी साहिब में सुशोभित किया अगुवाई पंज प्यारे साहिबानों ने की। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुए नगर कीर्तन को दर्जन भर गांवों से निकाला गया, जहां गुरू घरों की प्रबंधक कमेटियों संगत ने स्वागत किया और पंज प्यारों को सिरोपे भेंट किए गए। गतका पार्टी के सिंहों ने भी अपनी कला के जौहर दिखाए। इस मौके पर संत बाबा सुजान सिंह जी कारसेवा दिल्ली वाले, शिरोमणि कमेटी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, शिअद हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, रविंदरजीत सिंह भंगू, मैनेजर सर्व दयाल सिंह, भाई कुलविंदर सिंह हैेड ग्रंथी, ज्ञानी अत्तर सिंह, रूप सिंह, पार्षद बलदेव सिंह भंगू हाजिर थे।
गुरु साहिब यहां 40 दिन रुके थे: खालसा
एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा और रविंदरजीत सिंह भंगू ने बताया कि 40 दिनों तक लगातार चलने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हैं। इस एतिहासिक स्थान पर 6वीं पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने अपने चरन डाले थे और यहां 40 दिन तक रुके थे। उनकी याद में हर साल शिरोमणि कमेटी संगत के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम करवाती है। कार्यक्रम में कुश्तियों, ढाडी दरबार, कवि दरबार, दस्तार मुकाबले, गुरबानी कीर्तन मुकाबले और अमृत संचार भी करवाया जाएगा।