फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से लापता विनय को ढूंढ एडवोकेट नवीन बने बजरंगी भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में मिला दो साल से लापता युवक
विज्ञापन

एडवोकेट नवीन की मदद से परिजन लेने के लिए रवाना
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
दो साल पहले लापता युवक को ढूंढने वाले स्थानीय एडवोकेट नवीन जिंदल इलाके के लिए बजरंगी भाईजान बन गए हैं। विभिन्न संस्थाओं ने उनके प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात कही है।
करीब दो साल पहले इंदिरा बस्ती में रहने वाला युवक विनय कुमार अचानक लापता हो गया था। उसके पिता सतपाल ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दिमागी तौर पर परेशान रहने के कारण वह युवक केरल पहुंच गया। वहां के प्रशासन ने बीमार होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। केरल प्रशासन ने उसकी आंखों और फिंगर प्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड की डिटेल निकाली। इसके बाद पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। एडवोकेट नवीन जिंदल ने इस मामले में पैरवी की और केरल प्रशासन से संपर्क करके लापता विनय कुमार की वर्तमान तस्वीर व्हाटसऐप पर मंगवाई। एडवोकेट नवीन जिंदल और उसके पिता विनय को लेने के लिए केरल रवाना हो गए। वहां से विनय को लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट नवीन जिंदल के प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ईश्वर गर्ग ने कहा कि नवीन जिंदल ने कारगर भूमिका निभाते हुए विनय को उसके परिजनों तक पहुंचाया है। इसके लिए सभा जल्द ही उन्हें सम्मानित करेगी।
------------
फोटो: 26एसजीआरपी03लापता विनय कुमार को केरल से लाते एडवोकेट नवीन जिंदलव परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें