फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने डीबीयू को दी 5 नए कोर्स को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी ने डीबीयू को दी 5 नए कोर्स को मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। यूजीसी ने नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) कार्यक्रम के तहत देश भगत यूनीवर्सिटी को मौजूदा सत्र से 5 नए बीवॉक (बेचलर ऑफ वोकेशन) कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। यह कोर्स पत्रकारी एवं जन संचार, आटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, उत्पादन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल आटोमेशन एवं रीटेल मैनेजमेंट के विषयों में शुरू किए जा रहे है। इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए योग्यता 12वीं किसी भी विषय में होनी जरूरी है और यह कोर्स सेमेस्टर प्रणाली के तहत तीन साल के होंगे। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी, पंजाब में ऐसी अकेली यूनिवर्सिटी है, जिसे ये कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

विभिन्न-विभिन्न यूनिवर्सिटियों से जुड़े कुछ कॉलजों को इन कोर्सों की प्रवानगी मिली है, लेकिन विद्यार्थियों को इन हुनर आधारित कोर्सों से पहले चल रहे डिग्री कोर्सों से अधिक लाभ होगा। यह हुनर पर आधारित कोर्स दाखिले के पक्ष से अन्य कोर्सों से विभिन्न है। यह कोर्स छह माह के लिए, एक वर्ष के लिए, दो वर्ष के लिए और पूरी डिग्री तीन साल की है। यूजीसी के नियमों के अनुसार इन कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स, एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स, दो वर्ष का एडवांस डिप्लोमा कोर्स और तीन वर्ष का डिग्री कोर्स मिलेगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01: देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ जोरा सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें