फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं से 1500 एकड़ नाड और गेहूं आग की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में 1500 एकड़ नाड़ और गेहूं जला
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
फतेहगढ़ साहिब के गांव बालपुर के खेतों में शुक्रवार की सुबह लगी आग गांव चनारथल, चनारथल खुर्द, जालखेड़ी, पंडराली, अतापुर, चौरवाला, खारा, खोजे माजरा और सानीपुर, संगतपुरा, मीरपुर, माजरी, माजरी सौढिय़ां, सिद्धवां गांव तक फैलती चली गई। देर शाम तक आग पर नियंत्रण करने के फायर टीमें और ग्रामीण जुटे रहे। तेज हवाओं से लगी आग लोगों की मेहनत पर भारी पड़ रही थी।
आग ने नाड़, भूसे, तूड़ी के कुप, बिजली की मोटरों, ऊपलों तथा अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान थाना मूलेपुर के पुलिस कर्मी सलामदीन खान गंभीर जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। चनारथल खुर्द के सरपंच मुकुंद सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची फायर गाड़ियां भी कम पड़ गई। किसानों और ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ आग पर काबू पोने की बहुत कोशिशें कीं और अपनी जान की परवाह किए बगैर फसल को बचाने के लिए अपने वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। आग पटियाला जिले के खेतों तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा अपने वर्करों के साथ आग बुझाने पहुंचे और कहा कि आग से हुए नुकसान का बनता मुआवजा किसानों को दिलवाया जाएगा। उन्होंने आग पर नियंत्रण कर लिए जाने की भी पुष्टि की। फायर अफसर हरबंस सिंह ने कहा कि अलग अलग जिलों से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। इस दौरान करीब 1500 एकड़ फ़सल का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पूर्व शिअद विधायक दीदार सिंह भट्टी मौके पर गए और सरकार से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें