फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए टैक्स लगाने के खिलाफ लोक लहर बनाएगा अकाली दल: ढींडसा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला’
विज्ञापन

नए टैक्स लगाने के खिलाफ लोक लहर बनाएगा अकाली दल: ढींडसा
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
कांग्रेस सरकार की ओर से लगाए जा रहे नए टैक्स का शिरोमणि अकाली दल हरेक स्तर पर विरोध करेगी और लोगों को एकजुट करके सरकार के खिलाफ लोक लहर पैदा की जाएगी। यह बातें अकाली दल के महासचिव व पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने शनिवार बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि सूबे में टैक्स लगाने का दौर गति पकड़ चुकी है। इससे कैप्टन सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। प्रदेश की जनता को बुनियादी सहूलतें देने में अब तक नाकाम रही कांग्रेस सरकार अब लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। प्रोफेशनल टैक्स, पेट्रोल व डीजल, बिजली और व्हीकल पर टैक्स लगाने से सूबे में महंगाई बढ़ गई है। प्रोफेशनल टैक्स की सबसे ज्यादा मार मुलाजिमों पर पडे़गी, उनके वेतन से चौबीस सौ रुपये कटेंगे। नौजवान वर्ग, किसान, मुलाजिम इस सरकार ने हताश व निराश हो चुका है। घर घर रोजगार देने का वायदा करने वालीसरकार ने एक भी नौजवान को रोजगार नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार लोकहितों से बहस करने से भाग गई और गाली गलौच करके मुद्दों से भटकाने की कोशिश की। अकाली दल ने पूरी इमानदारी के साथ विधानसभा जनहित के मुद्दों को उठाया और सदन के बाहर भी सरकार की पोल खोली है। अकाली दल जनहित के मामलों में चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर सतगुरसिंह नमोल, यादविंदर निर्माण, सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा, परमिंदर सिंह जार्ज, रविंदरगोरखा, गौरव जनालिया हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें