फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला लुधियाना में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जिले में 18 लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका’
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एक दिवसीय जिला स्तरीय वर्कशॉप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सेहत व परिवार भलाई विभाग की ओर से अप्रैल 2018 में शुरू की जाने वाली मीजल रूबीला कैंपेन संबंधी सिविल अस्पताल में एक दिवसीय जिला स्तरीय वर्कशॉप लगाई गई। इसमें जिले के समूह सीनियर मेडिकल अफसर, प्रोग्राम अफसर, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर, अर्बन एएनएम और पैरा मेडिकल स्टाफ ने भाग लिया।
इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह ने की। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जसवीर सिंह और विश्व सेहत संगठन से डॉ. गगन शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि सेहत और परिवार भलाई विभाग की ओर से सूबे में अप्रैल माह में एमआर मुहिम शुरू की जा रही है। इसके तहत 9 माह से लेकर 15 साल तक के बच्चों को मीजल तथा रूबीला से बचाने के लिए एमआर वेक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में सेहत विभाग के बिना आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग, एनजीओ व अन्य विभाग की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व सेहत संगठन के डॉ. गगन शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से यह मुहिम अप्रैल माह के बीच में शुरू की जाएगी। इस दौरान 30 दिनों में करीब 18 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। एमआर मुहिम तीन फेजों में की जाएगी। पहले फेज में स्कूलों में बच्चों को कवर किया जाएगा। दूसरे फेस में एरिया वाइज आउटरीच सेशन लगाए जाएंगे। इस संबंधी विभाग के कर्मचारियों की ओर से सर्वे किया जाएगा और स्कूलों के अनुसार लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मुहिम के दौरान सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, मान्यता प्राप्त स्कूल, प्राइवेट स्कूल, किंडर गार्डन, प्लेवे स्कूल, आर्मी स्कूल, एयर फोर्स स्कूल, मदरसे और आंगनबाड़ी सेंटरों को कवर किया जाएगा। विभाग के कर्मचारियों की ओर से तैयार की गई लिस्टों के आधार पर पहले फेज दौरान स्कूलों में सेशन लगाए जाएंगे। इस संबंधी चार मैंबरों की टीम का गठन किया जाएगा। इसमें एएनएमएम आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और एक वालंटियर आदि शामिल होंगे। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि 2020 तक मीजल को भारत में पूरे तौर पर खत्म करने और रूबीला को कंट्रोल करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें