फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों से कर्जा लेने वाले किसान कर्जा माफी स्कीम के लाभ ले सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी स्कीम के पहले पड़ाव में 2.5 एकड़ से कम जमीन वाले किसान जिन्होंने सहकारी बैंकों से कर्जा लिया है उन्हें कर्जा माफी के लिए लाभ दिए जाएंगे। यह जानकारी डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों की पहचान करने के लिए प्रशासन की टीमों की ओर से जांच की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर और जल्द ही योग्य किसानों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के रिकॉर्ड और अकाउंट का सही वेरिफिकेशन करके सूची तैयार की जाएगी। डीसी ने कहा कि किसानों को डरने या गुमराह होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी योग्य किसानों को जल्द ही इस स्कीम का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल कर्जा छोटी स्कीम 7 जनवरी को शुरू हो जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मानसा, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट और मोगा समेत पांच जिलों के 46000 किसानों को 170 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें