फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27वीं जूनियर नेशनल बेसबाल प्रतियोगिता के लिए लड़को की टीम चुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम
विज्ञापन

गुजरात में होगी चैंपियनशिप, पांच जनवरी को रवाना होंगे खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन की ओर से लड़कों की पंजाब टीम चुनी गई है। गुजरात के दीसा जिले में 7 से 11 जनवरी को होने वाली 27वीं जूनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन करेगी। इस संबंधी पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन की ओर से 25 दिसंबर से 3 जनवरी तक माता गुरदेव कौर शाही स्पोर्ट्स कॉलेज समराला में कोचिंग कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

कोच हरबीर सिंह गिल ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए लड़कों की पंजाब टीम बनाई गई। इसके लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुजरखान कैंपस में 3 दिसंबर को ट्रायल करवाए गए थे। इसमें 50 लड़के और 40 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। ट्रायल के दौरान 18-18 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया। कैंप के दौरान 16 खिलाड़ियों को अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए वह पांच जनवरी को रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। लड़कों की टीम में जालंधर के दो खिलाड़ी कैप्टन बॉबी प्रिंस और राहुल, अमृतसर के दो खिलाड़ी शिवम शर्मा और दिलराज, श्री मुक्तसर साहिब के दो खिलाड़ी दिलवीर हुसैन और अर्शदीप सिंह, फाजिल्का के दो खिलाड़ी करनदीप सिंह और रविंदर सिंह, पटियाला के दो खिलाड़ी मानव वर्मा और मनदीप सिंह, मोहाली का कुलदीप कुमार, फिरोजपुर का कनवर खुशकरनदीप सिंह, बठिंडा का प्रेम सिंह, मोगा का मनीष कुमार, लुधियाना का ऋतिक कुमार, संगरूर के राकेश कुमार को चुना गया है। इनके साथ टीम कोच जतिंद्रा कुमार ठाकुर और मैनेजर आफ टीम गुरबिंदर सिंह मौजूद होंगे। पंजाब बेसबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी और शाही स्पोर्ट्स कॉलेज समराला के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरवीर सिंह शाही ने खिलाड़ियों को किट बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें