चीन की चुनौतियों से निपटने पर चर्चा
मंडी गोबिंदगढ़। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान की ओर से यहां के देश भगत यूनिवर्सिटी में चीन की चुनौतियों एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच फतेहगढ़ साहिब के तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर वाइस चांसलर वीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के 5 प्रांतों के प्रभारी गोबिंद राम अग्रवाल पहुंचे।
मुख्य वक्ता अग्रवाल ने कहा कि भले ही सामरिक मोर्चे पर चीन को भारतीय सैनिकों ने रोक रखा है और चीन को गलत आंकलन की वजह से उसे वापसी का मार्ग नहीं मिल रहा है। चीन आर्थिक मोर्चे पर हमारे देश के भीतर घुसकर आक्रमण कर चुका है, जिसका मुकाबला करने के लिए हमारे देश के नागरिकों ने चीन के निर्मित सामान का बहिष्कार कर उसे सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़ा मार्केट बन चुका हैै। इससे हमारे देश के कारखाने बंद होते जा रहे हैं और नौजवान बेरोजगार होते जा रहे हैं। चीन की चालों के अमेरिका एवं यूरोपीय देश भी समझ चुके हैं और वहां के नागरिक चीनी उत्पादों का इस्तेमाल बंद कर चुके हैं। चीनी उत्पादों का प्रचलन हमारे देश मेें अधिक होने के कारण उन्हीं पैसों को चीन गोला बारूद बनाकर हमारे देश को आंखें दिखाने की दुस्साहस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हम चीन के सामानों का बहिष्कार कर उसकी अर्थव्यवस्था को चौपट कर सकते हैं। सीमा धीर, समाजसेवी प्रकाश चंद गर्ग व राज कुमार भारती ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अशोक जिंदल, संदीप जैन, प्रशांत गोयल, जिला संघ चालक जगदीश वर्मा, जिला कार्यवाहक गौरव गर्ग, राम कृष्ण गुप्ता, फुलवारी लाल, सुभाष लुटावा, प्रदीप गर्ग, रविन्द्र सिंह पदम, कुलदीप मदान, सुनील मित्तल, हरमेश जैन, प्रदीप भल्ला, सजन गोयल, दर्शन सिंह बब्बी, राजीव मवाल, देवकीनंदन, गगनदीप जैन, साहिल अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह, विनोद मित्तल, राजपाल गर्ग मौजूद थे।