फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः घूमने निकले दंपति की जम्मू में सड़क हादसे में मौत, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

Mon, 08 Jul 2019 12:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
हादसे में दंपति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह महीने पहले शादी के बंधन में बंधे फतेहगढ़ साहिब के गांव मूलेपुर की दंपति सुखचैन सिंह राय और मनप्रीत कौर राय की जम्मू में हादसे के दौरान मौत हो गई है। वह अपनी फॉरच्यूनर कार से कुल्लू मनाली, लेह लद्दाख, जम्मू आदि इलाकों में घूमने के लिए घर से गत 30 जून को निकले थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा छह जुलाई दोपहर ढाई बजे के आसपास गांव चनैनी जिला उधमपुर (जम्मू) के पास कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ। उनकी गाड़ी सड़क किनारे डिवाइडर के साथ टकराकर चकनाचूर हो गई। जिसमें सुखचैन सिंह राय (29) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर राय (23) गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

जिसे राहगीरों ने जम्मू के अस्पताल में भरती करवाया गया। जम्मू के डाक्टरों के अनुसार मनप्रीत कौर राय के पेट की नाड़ी फट चुकी थी। उसकी गंभीर हालत होने के कारण डाक्टरों ने मनप्रीत को डीएमसी अस्पताल लुधियाना भेज दिया था। शनिवार रात उसके पेट का डाक्टरों ने ऑप्रेशन किया था। लेकिन सुबह होते ही मनप्रीत कौर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शनिवार रात को सोशल मीडिया पर हादसे की फोटो आनी शुरू हो गई थीं। मृतक दंपति गांव मूलेपुर के पूर्व सरपंच और सीनियर नेता गुरभेज सिंह राय का परिवार है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें