फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी की बस ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी फेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। गोनियाना रोड पर स्थित झीलों के पास एक निजी कंपनी की बस की टक्कर से स्कूटी पर मां के साथ सवार सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान रिंपी शर्मा के तौर पर हुई है। आसरा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला रिंपी शर्मा (26) पत्नी रत्नेश शर्मा निवासी सुच्चा सिंह नगर बठिंडा अपनी बच्ची चाहत (7) के साथ स्कूटी पर जा रही थी। जब वह दोनों थर्मल प्लांट की झीलों के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रही एक निजी कंपनी की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह दोनों नीचे गिर गईं। पीछे से आ रही कार ने बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद बस का चालक बस कुछ दूरी पर रोककर मौके से फरार हो गया। बस के कंडक्टर से पुलिस ने पूछताछ की। इसी दौरान मौके पर पहुंचे आसरा वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सरताज सिंह व अन्य ने बच्ची के शव व घायल मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना थर्मल प्रभारी खेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने कार एवं बस चालक के खिलाफ मृत बच्ची की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें