हलवारा। नशे की ओवरडोज के कारण गांव ब्रह्मपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव लिंक रोड से बरामद किया गया। शव के पास एक सिरिंज बरामद की गई है। थाना सुधार पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अमृतपाल (25) के माता पिता की मौत हो गई थी। पिछले काफी साल से वह गांव ब्रह्मपुर में अपने मौसा सतनाम के पास रहता था। बुरी संगत के चलते वह नशे का आदी हो चुका था। मंगलवार की सुबह उसका शव ब्रह्मपुर से बडूदी गांव जाने वाली लिंक पर पड़ा मिला। शव के पास एक सिरिंज पड़ी मिली। युवक के हाथ पर भी इंजेक्शन लगाने के निशान बने हुए थे।