फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर व ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर में लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। दिड़बा में शुक्रवार रात एक जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुनाम से पहुंची दमकलों ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से आग पर मुश्किल से काबू पाया।
दिड़बा में गीता भवन रोड स्थित अजय जनरल स्टोर और बांबे ब्यूटी पार्लर के मालिक रामलाल ने बताया कि दो मंजिला उनकी दुकान कीमती सामान से पूरी तरह भरी हुई थी। वह जनरल स्टोर चलाते हैं और उनकी पुत्रवधू ऊपरी मंजिल में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानों में पड़ा सारा कीमती सामान जल गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहरवासियों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि शहर में फायर स्टेशन नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होने पर सुनाम, संगरूर और अन्य स्टेशनों से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है। जब तक यहां गाड़ियां पहुंचती हैं तब तक काफी नुकसान हो जाता है। ऐसे में शहर को फायर ब्रिगेड स्टेशन की सख्त आवश्यकता है जिसे राज्य सरकार जल्द पूरा करे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दिड़बा के तहसीलदार संजीव कुमार ने कहा कि दुकानदार के हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करवाई जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस की तरफ से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने पीड़ित परिवार को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही एसडीएम दिड़बा अमरेश्वर सिंह को फोन पर दुकान के हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें