फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में जान गंवाने वाले रवनीत का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में जान गंवाने वाले रवनीत का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मौत के 12 दिन बाद पहुंचा शव, चार दिन के बाद था जन्मदिन
आस्ट्रेलिया में क्रिसमस पार्टी मनाते समुद्र में डूबने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ऑॅस्ट्रेलिया के सिडनी में क्रिसमस पार्टी के दौरान समुद्र में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से जान गंवाने वाले गांव गिल के रवनीत सिंह (22) का शव शनिवार को भारत पहुंचा। गांव गिल के श्मशान घाट में दोपहर के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
मौत के 12 दिन बाद और जन्मदिन से चार दिन पहले पहुंचे शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रवनीत की अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति के आंखें नम थीं। बिजली विभाग में कर्मचारी हरपाल सिंह दो बच्चों के पिता हैं। रवनीत सिंह उनका बड़ा बेटा था। और रमनदीप सिंह छोटा बेटा है। रवनीत का सपना था कि वह विदेश में पढ़ाई करे और कुछ बन कर दिखाए। उसके पिता ने उसे आईलेट्स करवाई और स्टडी बेस पर 2013 में ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। वहां पर वह साउथर्न कुईनलैंड यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ अकाउंटिंग का डिप्लोमा कर रहा था। वहीं उसका छोटा भाई रमनदीप सिंह लुधियाना में ही दसवीं का छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर को क्रिसमस-डे की पार्टी इंज्वाय करने के लिए रवनीत सिंह अपने सात दोस्तों के साथ न्यू साउथ बेल्ज बीच पर गया। वहां पर वह और उसके दोस्त समुद्र में नहाने लगे। इस दौरान आई बड़ी लहरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सभी दोस्त डूबने लगे। इस दौरान सात युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन रवनीत की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों के बाद जाकर उसका शव बरामद हुआ। जब रवनीत की मौत हुई, तब ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां चल रही थी। छुट्टियों खत्म होने पर शव भारत नहीं लाया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें