फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में अध्यापक को सस्पैंड और बदली की कड़ी निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में अध्यापक को सस्पेंड और बदली की कड़ी निंदा
विज्ञापन

सस्पेंड किए अध्यापक को तुरंत बहाल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब इकाई पटियाला के नेता नवनीत अनायतपुरी, हाकम सिंह, तलविंदर सिंह व दविंदर सिंह ने ब्यान जारी करते हुए जिले की एक अध्यापक को वीडियो के आधार पर सस्पेंड व दूसरी अध्यापक की बदली करने की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से बिना किसी पड़ताल के ऐसा करना गलत कार्रवाई है। एक ओर अध्यापक बिना किसी सफाई सेवक के अधीन अपनी ओर से पैसे खर्च कर स्कूल की सफाई करवाते हैं, वहीं उनको इस तरह सस्पेंड कर बेइज्जत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब की इकाई पटियाला के सभी सदस्य तत्काल समय से अपनी ओर से स्कूल की सफाई करवाने का बायकाट करते हैं। समूह जत्थेबंदियां और अध्यापकों को अपील करते हैं कि कोई भी अध्यापक अपनी ओर से सफाई का कोई खर्च न करें, कोई भी अध्यापक स्कूल का बिजली बिल अपने तरफ से न दे, मिड-डे मील के पैसे एडवांस ना मिलने पर मिड-डे मील बंद कर दे, बिना मैटीरियल व किताबों के कोई भी प्रोजेक्ट लागू न करें, जब तक स्कूल स्तर पर खेलों के लिए फंड प्राप्त नहीं होता उस समय तक खेलों का कोई भी प्रबंध अपनी तरफ से न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की कि सस्पेंड किए अध्यापक को तुरंत बहाल किया जाए। इस मौके पर बलविंदर सिंह, संजय कुमार, राजवंत सिंह, गुरविंदर कौर, परमिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरजंट ककराल, जसविंदर सिंह, निरंजन सिंह और सुखदीप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें