फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेताओं ने फूंका बादल पिता पुत्र का पूतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल पिता-पुत्र का पुतला फूंका
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी सैणी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे के बरगाड़ी में सिख धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के बाद हुए गोलीकांड को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का कोर्ट कांप्लेक्स के बाद पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी करते दुए बादल पिता-पुत्र तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैषी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष नवदीप जीदा और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट ने बेअदबी और गोली कांड के असली आरोपियों का चेहरा बेनकाब कर दिया है। अब कैप्टन सरकार बादल पिता-पुत्र और पूर्व डीजीपी सुमेध सैणी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। इस के अलावा उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर तय समय में सरकार केस का निपटारा करने के लिए विशेष अदालत में केस चलाया जाए। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आरोपियों से मिले हुए है, क्यों कि उन्होंने पहले अपनी सरकार के समय बादलों पर केस तो दर्ज किया था। बाद केस वापस ले लिया था। इसके बारे में पूरा पंजाब जानता है। साथ चेतावनी दी कि जल्द ही कैप्टन सरकार ने बादलों और सैणी को बेअदबी मामले में गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी की ओर से संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके भूपिंदर बांसल, गुरजंट सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें