फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपए के कर्जदार किसान ने सप्रे निगल की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के कर्जदार किसान ने स्प्रे निगलकर दी जान
विज्ञापन

खुदकुशी नोट भी बरामद, बैंक का कर्जदार था किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव राजगढ़ में वीरवार को लाखों के कर्जदार एक किसान ने स्प्रे निगल खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। किसान ने एक खुदकुशी नोट भी लिखा था। इसमें उसने अपनी खुदकुशी करने का कारण कर्ज को बताया है, लेकिन नोट में उसने स्पष्ट नहीं किया कि उस पर बैंक का कितना कर्ज था।
विज्ञापन

थाना मौड़ के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान बलविंदर सिंह सुबह खेती करने के लिए अपने खेत में गया था। वहां पर उसने स्प्रे निगल ली। वह जब खेत से वापस घर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसके परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पास से एक खुदकुशी नोट बरामद किया है। इसमें उसने अपनी खुदकुशी का कारण बैंक के कर्ज को बताया। एएसआई ने बताया कि जो खुदकुशी नोट किसान से बरामद हुआ है, उसमें किसान ने लिखा है कि उस पर बैंक का लाखों का कर्ज है, जिसको वह उतारने में असमर्थ है। एएसआई के अनुसार खुदकुशी नोट में यह साफ नहीं किया कि उक्त किसान पर कितना कर्ज था। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने बलविंदर की पत्नी हरपाल कौर के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें