फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदा बहादुर कालेज के 16 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदा बहादुर कॉलेज के 16 विद्यार्थियों को मिली नौकरी
विज्ञापन

बीटेक और एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक और एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया गया। इसमें 4 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें इंडिया मार्ट, ऑटो डेस्क, स्वर्ण ग्रुप एंड मेकेनिकल टेक्नोलॉजी आदि कंपनियों से आए अधिकारियों ने 200 से अधिक बीटेक और एमबीए के विद्यार्थियों का इंटरव्यू, लिखित परीक्षा में तकनीकी और एचआर इंटरव्यू लिए। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ नौकरी की प्रोफाइल, जरूरी हुनर, मार्केट में मुकाबले और चुनाव प्रक्रिया के बारे में सामान्य ज्ञान की जानकारी दी।
विज्ञापन

आखिर में 16 विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। इनमें से 4 इलेक्ट्रिकल और 2 इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों को स्वर्ण ग्रुप, 4 बीटेक मेकेनिकल और 1 एमबीए के विद्यार्थियों को इंडिया मार्ट से नौकरी के लिए पेशकश किया गया। बीटेक (सीएसई) के 4 विद्यार्थियों को मेकेनिकल टेक्नोलॉजी से पेशकश मिली और 1 विद्यार्थी को ऑटो डेस्क कंपनी ने चुना। ट्रेनिंग और प्लेसमेंट प्रमुख डा. जेएस ओबराय ने कहा कि कॉलेज प्लेसमेंट में एक अग्रणी कालेज के तौर पर उभरा है। प्रिंसिपल मेजर जनरल डा. गुरचरन सिंह लांबा ने चुने गए विद्यार्थियों को बधाई दी। कालेज ट्रस्ट के सचिव महिंदर सिंह ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: 23जीबीजीपी02ए: बंदा बहादुर कालेज में विद्यार्थियों की नौकरी के लिए इंटरव्यू लेते कंपनी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें