फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के एलान को लेकर बठिंडा में पंजाब पुलिस व पैरा मिल्ट्री फोर्स का फलैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का सोशल मीडिया पर फोकस: एसपी
विज्ञापन

एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा के लिहाज से जिले में तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
एससीएसटी एक्ट के मामले सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए फेरबदल के विरोध में दलित समाज की तरफ से सोमवार को भारत बंद के ऐलान के बाद बठिंडा में भी लोगों को शांति बनाए रखने के अपील के तहत पंजाब पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने रविवार शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च की अगुवाई बठिंडा के एसपी एच सुरिंदरपाल सिंह और एसपी सिटी की तरफ से की गई ।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के बाद बातचीत करते हुए एसपी एच सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि भारत बंद के लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की बठिंडा में सुरक्षा के लिहाज से तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सोमवार को चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी। इसके साथ पुलिस का आईटी विंग सोशल मीडिया पर नजर रखेगा। ताकि कोई भी गैर सामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिये अफवाह न फैला सके। एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता हरमिलाप ग्रेवाल का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फेरबदल किया है, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के झांसे में आने से बचना चाहिए। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि जो गैर सामाजिक तत्व सोशल मीडिया से मामले को गलत रंगत देकर पेश कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई कर पंजाब में अमन व कानून व्यवस्था को कायम रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें