फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangster Lawrence Bishnoi: लोकसभा में वड़िंग बोले- पंजाब के लिए नहीं पूरे देश के लिए समस्या है लॉरेंस बिश्नोई

Fri, 09 Aug 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मामला थम नहीं रहा है। विपक्ष आप सरकार पर हमलावर है। लुधियाना के सांसद और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लोकसभा सदन में शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मामला उठाया।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मामला आज संसद में भी उठा। पंजाब के लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को लोकसभा में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजा वड़िंग ने लारेंस के खिलाफ केंद्र से तत्काल कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने लोकसभा में कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए समस्या बन गया है। गैंगस्टर ने बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता को भी जान से मारने की धमकी दी थी, यहां तक की उसके शूटरों ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी कराई थी। ऐसे में केंद्र सरकार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। वड़िंग ने सीआईए की कस्टडी में सुरक्षा की लापरवाही को लेकर गंभीरता जाहिर की है, जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इंटरव्यू दिया था।

वड़िंग ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई देशभर में आतंक का पर्याय है। जेल की दीवारों के पीछे से अपने अपराधी साम्राज्य का संचालन करता रहता है। देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जैसे कि गुजरात की साबरमती जेल में रहने के बावजूद वह गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध सितारे सिद्धू मूसेवाला की हत्या शामिल है। वह पंजाब में व्यापारियों से वसूली कर सकता है, केवल चिंताजनक नहीं है, बल्कि यह मौजूदा प्रशासन की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफलता का गंभीर आरोप है। 
विज्ञापन


पीपीसीसी प्रमुख ने केंद्र सरकार की इस खतरनाक अपराधी को संभालने में की गई घोर लापरवाही की भी निंदा की। वड़िंग ने कहा लॉरेंस के इंटरव्यू को लेकर गठित एसआईटी ने जो खुलासे किए हैं इन ये खुलासे न केवल सुरक्षा की चौंकाने वाली चूक को उजागर करते हैं, बल्कि जेल प्रणाली के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता पर भी गंभीर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें