फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के तीन जवान सस्पेंड: आदेशों का पालन न करने पर एसआई, दो हेड कांस्टेबल निलंबित, इंचार्ज लाइन हाजिर

Fri, 09 Aug 2024 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

आदेशों का पालन न करना बठिंडा पुलिस के तीन कर्मियों के लिए महंगा साबित हुआ। उच्चाधिकारियों ने एसआई सहित दो हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं, थाना इंजार्च को लाइन हाजिर किया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : X @PunjabPoliceInd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपराधिक केसों में भगोड़े और नशा तस्करों को न पकड़ने के आरोप में शुक्रवार को एसएसपी अमनीत कोंडल ने सीआईए स्टाफ-1 के तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें सहायक थानेदार (एसआई) हरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इंचार्ज जसविंदर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। 
विज्ञापन


आठ अगस्त को एसपी डी अजय गांधी के कार्यालय की तरफ से एसएसपी अमनीत कोंडल को एक पत्र भेजा गया था। इसके आधार पर उक्त कारवाई की गई है। एसएसपी ने बताया गया कि उनके पास एसपी इन्वेस्टिगेशन की तरफ से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है कि सीआईए स्टाफ-1 में तैनात सहायक थानेदार हरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह और अमरीक सिंह को उच्च अधिकारियों ने हिदायत की थी कि स्पेशल स्टाफ के साथ तालमेल करके पीओ को गिरफ्तार करने के लिए लिस्टें हासिल कर अपनी कारगुजारी के बारे में अधिकारियों को बताया जाए। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के जिन केसों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, उसकी लिस्टें भी अधिकारी से प्राप्त की जाए।

एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि जांच में पाया कि उक्त तीनों पुलिस कर्मियों ने दिए गए आदेशों का पालन नहीं किया और न ही किसी गंभीर अपराध को ट्रेस किया। इसी के चलते तीनों मुलाजिमों को निलंबित किया गया है और इंचार्ज जसविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें