फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद पत्नी को जहर खिलाया

Sun, 22 Jun 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने लव मैरिज के 15 दिन बाद दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे जहर खिला दिया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति और उसके मित्र को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सदर पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत कौर वासी फगवाड़ा ने बताया कि उसकी बेटी हरप्रीत कौर (37) की शादी 15 दिन पहले ही विकास नंदा वासी अर्बन एस्टेट के साथ हुई थी। विकास नंदा फिल्लौर में इमिग्रेशन संबंधी काम करता है। उसकी बेटी हरप्रीत उसके साथ काम करती थी। दोनों के आपस में प्रेम संबंध बन गए। 15 दिन पहले दोनों की शादी हो गई।


कमलजीत कौर ने बताया कि दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। पहली शादी में दोनों के बच्चे भी हैं। मृतका की मां के अनुसार करीब तीन सप्ताह पहले उनके घर में चोरी हो गई। चोर तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी ले गए। शादी के बाद किसी बात से हरप्रीत को शक पड़ा कि चोरी में विकास का हाथ है। इस पर दोनों में अकसर विवाद होने लगा।
विज्ञापन




उसने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात हरप्रीत के पति और उसके मित्र ने पहले हरप्रीत कौर के साथ मारपीट की। बाद में उसको जहरीली चीज खिला दी। पता चलने पर लड़की के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसको रेफर कर दिया गया।



उपचार के दौरान हरप्रीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी विकास नंदा और उसके मित्र विवेक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना के दो घंटे के भीतर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें