फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर किया गैंगरेप

Tue, 15 Oct 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में जालंधर की एक 40 वर्षीय महिला को कार में लिफ्ट देकर चार लोगों ने उससे सामूहिक दुराचार किया। आरोपी महिला को सुनसान स्थान पर ले गए और गैंगरेप के बाद महिला को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला आरोपियों में से दो को पहचानती है, जिनके कहने पर ही उसने लिफ्ट लेना स्वीकार किया था। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दी है कि वह जालंधर सिटी में नकोदर चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी जोगिंदर सिंह जिंदी और छिंदी गांव चक्क तारे वाला वहां से गुजरे।

महिला दोनों को पहले से जानती थी। उनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी गाड़ी में सवार थे। जिंदी और छिंदी ने महिला को गाड़ी में लिफ्ट दी। नकोदर मलसियां मार्ग पर गांव लद्दड़ा के पास चारों ने सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी और महिला से सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


बाद में चारों उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला का मेडिकल करवाया है और चारों आरोपियों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें