फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद: बीच सड़क पर दातर से की थी पत्नी हत्या, दीनानगर में आंगनबाड़ी वर्कर थी पूजा

Thu, 08 Aug 2024 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट जिला अदालत ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी ने सरेआम पत्नी पूजा की हत्या की थी। 
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की पठानकोट जिला सेशन अदालत ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दोषी करार दिया है। अदालत ने हत्यारे पति को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पति ने बेहरमी से पत्नी की हत्या की थी। दोषी पति दीनानगर का रहने वाला शशि कुमार है। शशि ने लगभग साढ़े छह साल पहले अपनी पत्नी पूजा देवी की बीच सड़क दातर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि 25 जनवरी, 2018 में थाना तारागढ़ पुलिस को तारागढ़ निवासी जतिंद्र कुमार बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी एक बहन पूजा देवी की शादी दीनानगर निवासी शशि कुमार के साथ हुई। पूजा दीनानगर स्थित आंगनबाड़ी स्कूल में बतौर हेल्पर थी। आरोप लगाया कि उनके जीजा शशि कुमार पूजा पर संदेह करता था जिस कारण आए दिन ही वे उनके साथ झगड़ा करता। 

25 जनवरी 2018 को वह दीनानगर से घरोटा ड्यूटी पर गई थी जैसे ही पूजा बस से उतरकर पैदल आंगनबाड़ी सेंटर की ओर जाने लगी तो सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसके जीजा ने स्कूटी पर सवार होकर पीछे से दातर के साथ पूजा के सिर पर दो वार कर दिए। पूजा की गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 302,324 आईपीसी के तहत थाना तारागढ़ में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


करीब छह साल चले मामले पर एडिशनल सेशन जज रबदीप सिंह हुंदल की ओर से आरोपी शशि कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें