फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में की पेशाब तो पीटा फिर कुत्ते से कटवाया

Sat, 24 Aug 2013 05:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में एक वकील को खुले में पेशाब करने के लिए बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन


हरिनाम सिंह संधू ने पुलिस को बताया कि वह एक खाली प्लॉट पर पेशाब करने गए थे, तभी 4-5 लोग आए और बुरी तरह पीटने लगे। वे लोग हरीनाम को घसीटकर एक मकान में ले गए और उन पर कुत्ता छोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुत्ते ने वकील को बेहद बुरी तरह काट लिया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हरीनाम की हालत इतनी बुरी थी कि पुलिस को घटना का ब्यौरा देते वक्त वे पूरे समय रोते रहे। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोग अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दायर कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें