फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार: यूके पहुंची बंबीहा व लॉरेंस की दुश्मनी, बिश्नोई के करीबी की कारें जलाईं, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Tue, 17 Sep 2024 09:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

अपना वर्चस्व बनाने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग एक-दूसरे के लोगों को नुकसान पहुंचाने यहां तक की जान से मारने के लिए उतारू रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला हुआ है जिसमें बंबीहा गैंग ने लॉरेंस के करीबी पंजाब के लुधियाना निवासी अमन बनवैत पर इंग्लैंड में हमला किया है। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और दविंदर बंबीहा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबीहा ग्रुप और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कट्टर दुश्मनी अब विदेश तक पहुंच गई है। यूके (इंग्लैंड) में बंबीहा ग्रुप के गुर्गों ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी लुधियाना निवासी अमन बनवैत की लग्जरी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। यूके में घटी इस घटना की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग के सदस्यों ने खुलेआम ली है। बंबीहा ग्रुप मेंबर्स ने कहा है कि जो उनके दुश्मन के साथ चलेगा, उसका यही अंजाम होगा। 
विज्ञापन


सामने आया है कि इंग्लैंड में एक कारोबारी के घर पर बंबीहा गैंग से जुड़े हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गों ने हमला किया है। कौशल चौधरी गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।

कौशल चौधरी गैंग ने की थी संदीप नंगल अंबिका की हत्या
हरियाणा के गुरुग्राम से संबंध रखने वाला गैंगस्टर कौशल चौधरी पंजाब के बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों गैंग के गुर्गे एक-दूसरे के लिए काम करते हैं। कौशल चौधरी गैंग ने जग्गू व लॉरेंस के निकटवर्ती संदीप नंगल अंबियां की हत्या की थी। वहीं, लॉरेंस गैंग ने बंबीहा ग्रुप के करीबी माने जाने जाते पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की कई गोलियां मारकर मर्डर किया था।
विज्ञापन


कौशल चौधरी पर कई मामले दर्ज
सोमवार को कौशल चौधरी के गुर्गों ने एक बिजनेसमैन अमन बनवैत (लुधियाना वाले) के इंग्लैंड में घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियों को आग लगा दी और काफी तोड़फोड़ की। यह घटना इंग्लैंड के व्हिटली क्रिसेंट में हुई है। गैंगस्टर कौशल के खिलाफ उत्तर भारत में हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, रंगदारी, लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। इन केसों में विभिन्न कोर्ट में कौशल के खिलाफ सुनवाई चल रही है।

कौशल चौधरी के पास गैंग की कमान
पंजाब के गैंगस्टर दविंदर बंबीहा की हत्या के बाद कौशल चौधरी ही उसके गैंग की कमान संभाले हुए है। वह पंजाब में ही लॉरेंस के कई साथियों की हत्या को अंजाम दे चुका है। इसके चलते लॉरेंस बिश्नोई और कौशल चौधरी में 36 का आंकड़ा बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम से इंटरनेट मीडिया पर चल रहे पेज पर पोस्टर डाल कर लिखा कि, अपने सारे भाइयों को राम राम। आज इंग्लैंड में अमन बनवैत के घर गाड़ियों में आग कौशल चौधरी ग्रुप ने लगवाई है। जो कोई हमारी एंटी पार्टी के साथ चलेगा, उसको इंडिया हो इंडिया के बाहर, किसी को नहीं छोड़ेंगे। जय बाबा की। एंटी गैंग में वह गोल्डी बराड़ और लॉरेंस को धमका रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें