फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर युवती के साथ गैंगरेप

Sun, 12 Jan 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर 18 वर्षीय युवती के साथ पांच युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। बाद में उसे घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। घटना 9 जनवरी की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि नौ जनवरी को वह सुबह सैर कर रही थी। रेलवे पुल के पास हरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कोलियांवाली उसे जबरन कार में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उन दोनों के  अलावा तीन अन्य युवकों ने उसके साथ दो दिन तक गैंगरेप किया।


उसके साथ मारपीट भी की गई और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच दो दिन युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने भी पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 11 जनवरी की आरोपी देर शाम उसे उसके घर के सामने उतारकर चले गए।
विज्ञापन




मामले की जांच कर रहे एएसआई किशोर चंद ने बताया कि वुमन सेल की इंचार्ज चरनजीत कौर और उनके द्वारा युवती के बयान कलमबद्ध कर सिविल अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें