फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरीदकोट में सेशन जज के घर के बाहर लिखे खालिस्तान के नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 11 Jun 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

करीब एक माह पहले फरीदकोट की बाजीगर बस्ती में नगर काउंसिल के पार्क की दीवार पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की घटना सामने आई थी। पुलिस अभी तक इस मामले में किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।  
विज्ञापन
फरीदकोट में दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर दहशत पैदा करने की कोशिश की गई। तलवंडी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे जिला व सेशन जज के आवास की बाहरी दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण के पीछे विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का हाथ सामने आ रहा है, चूंकि पन्नू ने इससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर अपनी आवाज के साथ शेयर करके इस मामले को पंजाब में खालिस्तान बनाने को मुहिम का हिस्सा करार दिया है। 

विज्ञापन


हालांकि पन्नू ने अपनी वीडियो में डिप्टी कमिशनर दफ्तर के गेट पर खालिस्तान का झंडा लहराने का दावा किया है लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्हें कोई झंडा बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ दीवार पर नारा लिखा होने की बात सामने आई है जिसके बारे में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उधर दीवार को लिखे नारे को पुलिस ने मिटवा दिया।  

करीब एक माह पहले बाजीगर बस्ती में नगर काउंसिल के पार्क की दीवार पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने की घटना सामने आई थी जिसके संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया था लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी बीच नए मामले ने पुलिस को चुनौती जरूर दे दी है। बाजीगर बस्ती की घटना को पुलिस किसी की शरारत ही मान कर चल रही थी लेकिन इस बार के घटनाक्रम में गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम सामने आने के बाद पुलिस की तरफ से बड़ी तेजी के साथ जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीसी दफ्तर पर झंडा फहराने की बात में कोई सच्चाई नहीं है और ना ही पुलिस को कहीं से कोई झंडा बरामद हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी की शिनाख्त करके उसे काबू कर लिया जाएगा और किसी भी हाल में माहौल खराब करने की कोशिश व दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें