फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के दो युवकों की अमेरिका मे मौत: स्विमिंग पूल में नहाने गए थे दोनों, दोस्त को बचाते डूबा कपूरथला का युवक

Tue, 20 Aug 2024 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

अमेरिका में पंजाब के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवकों में एक कपूरथला और दूसरा होशियारपुर का रहने वाला है। कपूरथला का साहिलप्रीत दोस्त को बचाते हुए पानी में डूब गया। 
विज्ञापन
मृतक साहिलप्रीत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गई। इनमें से एक कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव मसीता का साहिलप्रीत सिंह बाजवा (21) है। वहीं दूसरा युवक होशियारपुर का रहने वाला है। दोनों युवक अमेरिका के फ्लोरिडा में पूल में नहाने उतरे थे। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव मसीता में मातम का माहौल है। वहीं, साहिलप्रीत के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। 



जानकारी के अनुसार साहिलप्रीत सिंह बाजवा के पिता सुरजीत सिंह की मौत हो चुकी है। साहिलप्रीत 5 महीने पहले ही अच्छे भविष्य की उम्मीद में आजीविका कमाने के लिए अमेरिका के शहर फ्लोरिडा गया था। बीते दिनों साहिलप्रीत सिंह बाजवा और उसके दोस्त फ्लोरिडा में एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इस दौरान उसके दोस्त का पैर फिसल गया और साहिलप्रीत उसको बचने के लिए गया तो वह स्विमिंग पूल में डूब गया। इस घटना में साहिलप्रीत और होशियारपुर निवासी उसका साथी अमनदीप सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




साहिलप्रीत के पिता की वर्ष 2017 में देहांत हुआ था। सहलप्रीत अमेरिका के शहर फ्लोरिडा में एक स्टोर में काम करता था। घर का सारा दारोमदार साहिल पर ही था। परिवार ने रोते हुए भारत सरकार और संत सीचेवाल से साहिलप्रीत का शव जल्द भारत वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें