फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: चोरों को पकड़ने ज्वैलर्स शॉप पहुंची पुलिस पर हमला, आरोपी दुकानदार ने अपनी दुकान के शीशे तोड़े

Mon, 17 Apr 2023 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना सिटी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस टीम दो चोरों का पीछा करते हुए सराफा बाजार में सत्संगी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने दोनों आरोपियों से सोने की चेन खरीद ली और चेन को जल्दी ही आग के सहारे पिघला कर सबूत खत्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
कपूरथला अस्पताल में भर्ती आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में रविवार की देर रात पुलिस सोने की चेन बेचने आए दो युवकों का पीछा करते हुए सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने दुकानदार को दुकान से बाहर आने को कहा तो दुकानदार ने बाहर आने के बजाय अपनी दुकान में लगे हुए शीशे तोड़ दिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda Firing: चार जवानों की हत्या का आरोपी गनर गिरफ्तार, पूरी प्लानिंग से ली थी साथियों की जान

थाना सिटी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस टीम दो चोरों का पीछा करते हुए सराफा बाजार में सत्संगी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार ने दोनों आरोपियों से सोने की चेन खरीद ली और चेन को जल्दी ही आग के सहारे पिघला कर सबूत खत्म करने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदार को दुकान से बाहर आने के लिए कहा तो दुकानदार बहस करते हुए अपनी ही दुकान में लगे हुए शीशे तोड़ने लगा। इसमें दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां दुकानदार ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी बहस करने लगा। फिलहाल चोरों और दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल पुलिस कर्मचारियों एएसआई राजविंदर सिंह, एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरेंद्र सिंह ने एमएलआर कटवा ली है। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम विक्रमजीत सिंह और वतनदीप सिंह निवासी मेहताब गढ़ बताया है। दोनों सगे भाई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें