सोमवार को केंद्रीय जेल में पहुंची एनआईए की टीम जेल अधिकारियों को प्रोडक्शन वारंट देने और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। एनआईए के साथ पंजाब पुलिस की एक टीम भी उसे छोड़ने के लिए दिल्ली गई हुई है, जिसमें एक डीएसपी रैंक का अधिकारी भी शामिल है।
बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार सुबह एनआईए की टीम प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ले गई। लॉरेंस के खिलाफ 2022 में दिल्ली के अंदर यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में एनआईए द्वारा पूछताछ की जानी है।
सोमवार को केंद्रीय जेल में पहुंची एनआईए की टीम जेल अधिकारियों को प्रोडक्शन वारंट देने और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। एनआईए के साथ पंजाब पुलिस की एक टीम भी उसे छोड़ने के लिए दिल्ली गई हुई है, जिसमें एक डीएसपी रैंक का अधिकारी भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि 2022 में जब दिल्ली में लॉरेंस के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था तब भी वह जेल में ही बंद था।