उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मिनी जू कम डियर सफारी बीड़ तलाब को सैर सपाटा और सूचना के केंद्र के तौर पर स्थापित करने की घोषणा की।
अगले पड़ाव में जू कम डियर सफारी को टाइगर सफारी मेें तबदील कर दिया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को सुखबीर बादल और एमपी बठिंडा हरसिमरत कौर बादल ने मिनी जू कम डियर सफारी का उद्घाटन के बाद की। उन्होंने बताया कि डियर सफारी पार्क में हर किस्म के हिरन, जिराफ, जैबरा समेत अन्य किस्म के जानवर लाए जाएंगे।
जू को जानवरों संबंधी जानकारी में बढ़ोतरी कर अहम एजूकेशन सेंटर बनाया जाएगा। बादल ने कहा कि डियर सफारी बीड़ तलाब मे जंगली जानवरों के लिए प्राकृतिक जीवन व्यतीत करने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोग इन जानवरों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके विकास के लिए पंजाब सरकार की ओर से दस करोड़ रुपये खर्च किए गए है। लोगों को जानकारी देनेे के लिए इंटर प्रेटेशन सेंटर, इंस्पैक्शन बंगला और जानवरों के इलाज के लिए वेटनरी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस सफारी में तीस हजार स्केयर मीटर में लान और बाग, पचास हजार स्के यर मीटर क्षेत्र में पिंजरे, दो हजार स्केयर क्षेत्र में ऑफिस, 22 हजार स्केयर मीटर क्षेत्र में सड़कों और रास्तों का निर्माण किया गया है। यह तीस एकड़ क्षेत्र और 115 एकड़ क्षेत्र में डियर सफारी का निर्माण किया गया है।
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, एमएलए दर्शन सिंह कोटफत्ता,डीसी बठिंडा कमल किशोर यादव और एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूद थे।