फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : आधार कार्ड पर गैंगस्टर की फोटो लगाकर खाता खुलवाने पहुंचा युवक, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शहर के ढांगू रोड पर यूनियन बैंक में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड पर नामी गैंगस्टर की फोटो लगाकर पहुंच गया। बैंक अधिकारियों ने खाता खोलने से पहले केवाईसी करना चाहा तो आधार कार्ड पर लगी फोटो पर संदेह हुआ। जब गौर किया तो फोटो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तरह लगी। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने युवक को बातों में उलझाकर पुलिस को सूचित कर दिया। लेकिन, खतरा भांपते ही युवक अपने प्रूफ लेकर रफू चक्कर हो गया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एक बैंक कर्मचारी ने स्कूटी पर युवक का पीछा किया, लेकिन वह जल्द ही आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उक्त युवक की भाषा और वेशभूषा हरियाणा की लग रही थी। वहीं, इस दौरान बैंक के बाहर एक हरियाणा नंबर की कार भी खड़ी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पठानकोट अरुण सैनी खुद मौके पर पहुंचे तथा सारी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आधार कार्ड पर छपी फोटो गोल्डी बराड़ से मेल खाती थी और पता पठानकोट के मोहल्ला ढाकी का लिखा था। पुलिस द्वारा बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसएसपी पठानकोट अरुण सैनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें