फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में जिंदा जला पंजाब का युवक: बहन के पास जाते समय कार में लगी आग, पांच माह पहले हुई थी शादी

Thu, 14 Aug 2025 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

हरविंदर सिंह हैरी स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सेवानिवृत्त कर्मचारी जसबीर सिंह के बेटे थे, जो मोरिंडा के सूद कॉलोनी के निवासी हैं। हरविंदर अपने बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गए थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोरिंडा शहर के 31 वर्षीय युवक हरविंदर सिंह हैरी की कनाडा में एक दुखद हादसे में मौत हो गई है। हादसा कनाडा की राजधानी ओटावा में हाईवे 417 पर हुआ, जब हैरी की कार में आग लग गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरविंदर सिंह हैरी अपनी बहन के पास जा रहे था लेकिन रास्ते में उनकी कार में अचानक आग लग गई। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और हरविंदर सिंह हैरी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हरविंदर सिंह हैरी स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सेवानिवृत्त कर्मचारी जसबीर सिंह के बेटे थे, जो मोरिंडा के सूद कॉलोनी के निवासी हैं। हरविंदर अपने बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गए थे। इस दुखद हादसे से पांच महीने पहले ही 12 मार्च 2025 को उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें