फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों और युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके

Mon, 26 Oct 2020 04:02 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
किसानों ने पुतला फूंका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दशहरे पर यूथ कांग्रेस ने सभी विधानसभा हलकों में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंककर रोष जताया। सेंट्रल विधानसभा हलके के युवा कांग्रेस प्रधान प्रवीण पहलवान के नेतृत्व में चौगिट्ठी फ्लाईओवर के पास प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने पुतले पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कारपोरेट घरानों की फोटो लगा रखी थी। इस दौरान विधायक राजिंदर बेरी भी मौजूद रहे। राजिंदर बेरी ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के हित अमीर कारोबारियों को बेच दिए हैं। देश में आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं। भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर अपने हित साध रही है। 

फिरोजपुर: दशहरे पर केंद्र व कारपोरेट घरानों के पुतलों का दहन
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और अन्य जत्थेबंदियों ने कृषि कानून के विरोध में दशहरे पर रावण-मेघनाथ के स्थान पर केंद्र और कारपोरेट घरानों के पुतलों का दहन किया। किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर व सतनाम सिंह ने कहा कि किसानों ने दशहरे पर प्रदेश के लगभग आठ सौ गांवों में केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले फूंके। 
विज्ञापन


सरवन सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन के कारण वस्तुओं के दाम नहीं बढ़े हैं। इससे पहले कोरोना भी था, तब भी सब कुछ बंद था। ये तो किसानों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। किसानों का आंदोलन पेट्रोल पंप, मॉल और कारपोरेट घरानों के ऑफिसों के समक्ष जारी रहेगा। 

सरवन ने कहा कि कई भाजपा नेता पार्टी छोड़ अन्य राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। ये सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से परेशान हैं। इसके अलावा गुरुहरसहाए, जलालाबाद, जीरा, फाजिल्का, मुदकी, तलवंडी भाई में पुतले जलाए गए। 

बठिंडा: किसान जत्थेबंदियों ने फूंका प्रधानमंत्री, कॉरपोरेट घरानों का पुतला
कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां समेत अन्य किसान जत्थेबंदियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और कॉरपोरेट घरानों के पुतले फूंके गए। खेल स्टेडियम के पास भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले किसानों ने चालीस फुट ऊंचा पुतला बनाकर फूंका। 

किसान नेता जसवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके व्यापारी दोस्त कृषि कानूनों के जरिए किसानों को तबाह कर उनकी जमीनें हड़प करना चाहते हैं लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देंगे। किसानों ने कहा कि जब तक उक्त काले कानून वापस नहीं होते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें