फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूट, जख्मी कर खेत में फेंका

Sat, 24 May 2014 10:57 PM IST
गढ़शंकर(होशियारपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब रोड से एक महिला को बेहोश करके अगवा कर उससे नकदी और गहने लूट लिए गए। इसके बाद उसे बुरी जख्मी कर थाणे गांव के खेतों में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित नीलम देवी पत्नी धर्म सिंह वासी दीप कालोनी गढ़शंकर ने पत्रकाराें को बताया कि वह शनिवार सुबह 11.45 बजे बाजार से घर लौट रही थी। इतने में आनंदपुर साहिब मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार उसके पास आया और नमस्ते कहा। महिला ने बताया कि इसके  बाद उसे कुछ नहीं पता। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को खेतों के बीच पड़ा पाया। वह खून से लथपथ थी।

जब वह बेहोशी की हालत में खेत से उठ कर आई तो उसने एक राहगीर से पूछा कि वह कहां है? तब उसने बताया कि वह इस समय थाणे गांव में है। महिला को तब पता चला कि उसकी सोने की चेन, कान की बाली और 3000 की नकदी गायब है। गांव वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे तक कोई पुलिस कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर महिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई ओमप्रकाश की ड्यूटी लगा दी गई है। वह मामले की तफ्तीश के लिए गए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें