फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड, साल 2012 में हुई थी शादी; दो बच्चों की थी मां

Tue, 21 Jul 2026 06:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

साल 2012 में सरबजीत कौर की शादी हुई थी। मृतका के भाई का कहना है कि ससुराल पक्ष उनकी छोटी बहन को मानसिक प्रताड़ित कर रहा था जिस वजह से महिला ने सुसाइड किया। 
विज्ञापन
सरबजीत कौर, मृतक महिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरमहल के मॉडल टाउन इलाके में 35 वर्षीय विवाहिता सरबजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदा लगा हुआ मिला।  मायका पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में नूरमहल थाने में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


साल 2012 में हुई थी सरबजीत की शादी 
मृतका के भाई जय चंद ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन सरबजीत कौर की शादी साल 2012 में मॉडल टाउन, नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि सरबजीत कौर लंबे समय से घरेलू विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी। उन्होंने पति बलविंदर कुमार, ससुर अमरजीत, सास जगीरों और ननद नीलो पर लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। 

तीन आरोपी गिरफ्तार 
परिवार का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण सरबजीत कौर ने  सुसाइड किया। घटना के बाद नूरमहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर एस ओंकार सिंह बराड़ के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 108, 238 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें