भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) की बैठक बुधवार को भाई महा सिंह दीवान हाल में जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह कानियांवाली की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की मांगों और मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जब एसवाईएल नहर की खुदाई का काम शुरू हुआ था तो उस समय 1984 में 1 मई से लगातार चाह माह तक भाकियू लक्खोवाल ने धरना दिया था। इस वजह से इसका काम रोक दिया गया था, लेकिन आज सभी राजनीतिक पार्टियां इसका लाभ लेने पर तुली हुई हैं। इस बार बारिश व अन्य कारण से गेहूं की पैदावार कम हुई है।
किसान नेताओं ने राज्य सरकार से गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने, गांव की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू करने, लावारिस पशुओं का तुरंत हल करने की मांग उठाई। इस मौके पर गुरमीत सिंह लंबी ढाब, गुरदर्शन सिंह रुपाणा, गुरतेज सिंह उदेकरण, बेअंत सिंह बलगमढ़, जसवंत सिंह कोटली, दिलबाग सिंह रुपाणा, अमरजीत सिंह मौड़, चगड़ सिंह कोटली और बलदेव सिंह अकालगढ़ मौजूद थे।