फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखा छीनी कार, महिला को नवजात बच्चे समेत रास्ते में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। क्षेत्र के रामलीला चौक के नजदीक एक बदमाश तेजधार हथियार दिखाकर आई-20 नई कार छीनकर फरार हो गया। कार में नवजात बच्चे संग बैठी महिला को थोड़ा दूर ले जाकर कार से उतार दिया। यही नहीं बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला के गले से सोने की चेन भी उतरवा ली। महिला का पिता कार खड़ी कर दुकान से कोई सामान खरीदने गया था, उसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और कार लेकर भाग गए। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया है।
विज्ञापन

पीड़ित हरमेश लाल पुत्र भजन सिंह निवासी ढंडी कदीम ने बताया कि वह अपनी बेटी व उसके नवजात बच्चे के साथ नई आई-20 कार पर जलालाबाद आया था। वह रामलीला चौक के समीप कार खड़ी कर पास में ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। कार में उसकी बेटी बैठी हुई थी। इसलिए कार की चाबी भी कार में थी। कुछ समय बाद बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे और कार में बैठी महिला को तेजधार हथियार दिखाकर कार चालू कर ले गए। गांव चक्क सैदोका के समीप महिला को नवजात बच्चे संग धकेल कर कार से बाहर निकाल दिया। यही नहीं बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला के गले से सोने की चेन भी उतरवा ली।
उधर, कार में सवार बिमला रानी ने बताया कि जब वह कार में बैठी थी तो अचानक एक युवक कार में बैठ गया और कार चालू कर भगाकर ले गया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि गले में पहनी सोने की चेन उतार कर दे, नहीं तो वह बच्चे को मार देगा। डर से उसने चेन उसे दे दी। उसके बाद उसे सैदोका के समीप उतार दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो संख्या-25एफजेडआरपी01 व 02 ओके
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में पीड़ित हरमेश लाल और उसकी बेटी बिमला रानी जानकारी देती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें