फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से स्कूल में टॉयलेट की सफाई करवाने की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर। गढ़शंकर के देनोवाल खुर्द के एलिमेंट्री में स्कूल की छात्राओं से टॉयलेट की सफाई करवाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष पाया जा रहा है।
वायरल वीडियो में छात्राएं स्कूल के बाथरूम साफ करते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें छात्राएं पानी की बाल्टियां भरकर टॉयलेट में फेंक रही हैं और हाथ में बाहर झाड़ूू पकड़कर सफाई कर रही हैं। कोई टीचर साथ में कहीं भी दिखाई नहीं दे रही। इस संबंधी स्कूल टीचर हरजिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में साफ सफाई अभियान चलाया गया है इसलिए बच्चे सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन

गांव के दरबारा सिंह निवासी अभिभावक ने संबंधित टीचर्स के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी भी कक्षा चार में है। बुधवार को टॉयलेट की सफाई दौरान उनकी बेटी वीडियो में तो नहीं दिखाई दी लेकिन बेटी ने बताया के वह अंदर साफ कर रही थी।
बस्ती सैंसिया के सरपंच व नंबरदार जतिंदर जोती, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस व जिलाधीश को शिकायत भेज कर करवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं ताकि वह अपना व अपने परिजनों का जीवनयापन सही तरीके से कर सके। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल टीचर्स को बच्चों से टॉयलेट साफ नहीं करवाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि टॉयलेट की सफाई करवाने वाले टीचर को नौकरी से डिसमिस कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मैं छुट्टी पर था। दो टीचर जो स्कूल में मौजूद थी, उन्होंने बताया कि वह भी साथ में सफाई कर रही थीं लेकिन वायरल वीडियो में उनके साथ न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह टॉयलेट के भीतर सफाई कर रही थी। यह सभी काम सफाई पखवाड़े के तहत चल रहे थे।
- हेड टीचर दिलबाग सिह
गौतम : मेरे ध्यान में मामला अभी आया है। मैं कड़ी करवाई करूंगा और उच्चाधिकारियों को अगली करवाई के लिए लिखकर भेजा जाएगा।
- डीईओ एलिमेंट्री संजीव
फ़ोटो : - देनोवाल कलां स्कूल के बच्चे बाथरूम की सफाई करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें