हवालातियों को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। केंद्रीय जेल में बीती देर रात हवालातियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही खूनी झड़प में बदल गया। हवालातियों को बैरकों में ले जाते समय कहासुनी हुई थी।
सूचना पर जेल प्रशासन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हवालातियों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हवालातियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी मनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। झड़प के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।